नवल टाइम्स न्यूज़: आज दिनांक 30-09-2022 को राजकीय माॅडल महाविद्यालय, मीठीबेरी (हरिद्वार) में महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में जन-जागरूकता अभियान के अन्तर्गत एक निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
यह प्रतियोगिता महाविद्यालय की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में आयोजित करायी गई। इस प्रतियोगिता की संयोजक डॉ सुनीता बिष्ट रहीं।

प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 20 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में बी.ए. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा शुभांगी ने प्रथम स्थान, काजल, अंकिता ने द्वितीय स्थान और मिथलेश, प्रियंका नेगी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ सुमन पांडेय और डॉ लक्ष्मी मनराल रहे।
आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ सुनील कुमार ने सभी प्रतियोगी छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ अरविंद वर्मा, डॉ कुलदीप चौधरी एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शशिधर उनियाल एवं कुलदीप उपस्थित रहे।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण