डा0 संदीप भारदॄाज,एनटीन्यूज़: शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे प्राचार्य प्रोफेसर विनोद प्रकाश अग्रवाल के संरक्षत्व मे निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तराखंड के स्टेट एक्शन प्लान ऑन क्लाइमेट चेंज के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन विषय पर व्याख्यान, निबंध प्रतियोगिता एवं जन जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो० अग्रवाल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक प्लास्टिक पर्यावरण के लिए घातक है। समय रहते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उन्मूलन किया जाना चाहिए। प्राचार्य प्रो० अग्रवाल के निर्देशन मे महाविद्यालय मे पर्यावरण प्रकोष्ठ समिति का भी गठन किया गया।
इस अवसर पर प्रथम दिवस पर्यावरण प्रकोष्ठ समिति के नोडल अधिकारी डॉ० आराधना बंधानी एवं एवं समिति के सदस्यो श्रीमती सीमा तथा डॉ० सरिता के दिशा निर्देश मे छात्र-छात्राओ द्वारा महाविद्यालय परिसर मे सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्रित कर इसका निस्तारण भी किया गया।
द्वितीय दिवस मे पर्यावरण प्रकोष्ठ समिति के सदस्य डॉ० भरत गिरी गोसाई द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन विषय पर व्याख्यान दिया गया। उनके द्वारा छात्र-छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावो तथा उन्मूलन हेतु विभिन्न विधियों पर विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापको, छात्र- छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको द्वारा प्रतिभाग किया गया।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत