संजीव शर्मा,एनटीन्यूज़,13/08/2021: राजकीय महाविद्यालय मरगूबपुर, रुड़की, हरिद्वार में आजादी की ७५ वी वर्षगांठ के सुअवसर पर आज़ादी का अमृत महोत्सव/फिट इंडिया फ्रीडम रन /फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के अंतर्गत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर सत्यपाल सिंह के द्वारा किया गया। संयोजक डॉ गिरिराज सिंह द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव पर प्रकाश डाला गया। उसके बाद सभी छात्र छात्राओं के साथ राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज के तहत दौड़ का आयोजन किया गया जिसमें सभी छात्र छात्राओं सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक गण कर्मचारी गण सम्मिलित हुए।
इसके बाद महाविद्यालय में समस्त छात्र-छात्राओं के द्वारा वृक्षारोपण का किया गया । अंत में प्राचार्य महोदय के द्वारा आशीष वचनो के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया| इस कार्यक्रम में प्राध्यापक गण डॉ. शेफाली शुक्ला, डॉ मुकेश गुप्ता, श्रीमती मंजू अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार, श्री प्रवेश त्रिपाठी के साथ-साथ महाविद्यालय के कर्मचारीगण श्री महिपाल सिंह रावत, श्रीमती पूनम, अब्दुल रहमान, पिंटू कुमार सभी उपस्थित रहे।





More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन