रुद्रप्रयाग: गौरीकुण्ड जा रही मैक्स बोलेरो पर पहाड़ी से बड़ा पत्थर गिरने से 2 व्यक्तियों की मृत्यु, जबकि 3 व्यक्ति घायल
रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ मार्ग पर मुनकटिया स्लाइडिंग जोन क्षेत्रान्तर्गत ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने से मैक्स बोलेरो वाहन आया चपेट में,दो लोगों की मौत।
आज प्रातःकाल मैक्स बोलेरो वाहन संख्या यूके 11 टीए 1100 जो कि सोनप्रयाग से गौरीकुण्ड के लिए 11 सवारियां लेकर चला था, तकरीबन सवा सात बजे के आसपास मुनकटिया लैंडस्लाइड जोन के कोने पर ऊपर से एक बड़ा पत्थर आने से यह वाहन इसकी चपेट में आ गया।
जिस कारण वाहन में सवार 2 व्यक्तियों की मृत्यु तथा 3 व्यक्ति घायल हो गये। जिनको कि रेस्क्यू टीमों व स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल सोनप्रयाग अस्पताल लाया गया है।
घायलों का विवरण – 1- नवीन सिंह रावत पुत्र जयेंद्र सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 35 वर्ष 2- ममता पत्नी चैन सिंह पवार निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 29 वर्ष 3- प्रतिभा पुत्री गिरवर सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष
(क्रमांक 1 व 2 पर अंकित घायलों को हायर सेन्टर के लिए रैफर कर दिया गया है।)
मृतकों का विवरण – 1- श्रीमती रीता पत्नी उदय सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट उत्तरकाशी उम्र 30 वर्ष 2- चंद्र सिंह पुत्र कलम सिंह निवासी सियालब थाना बड़कोट जिला उत्तरकाशी उम्र 50 वर्ष


More Stories
कोटा: लेजेंड्स स्पोट्स एकेडमी की तनिक्षा शर्मा ने राजस्थान कप-2026 ओपन ताइक्वांडो में जीता रजत पदक
स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवारों के हितों की हर प्रकार रक्षा करेगी सरकार- मदन कौशिक
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक समापन