संजीव शर्मा, हरिद्वार, 12 सितंबर 2026: रोटरी क्लब रॉयल हरिद्वार एवं डीपीएस कनखल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान प्रकट किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षकों, क्लब सदस्यों एवं सहयोगियों ने शिक्षा और शिक्षक के महत्व पर अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करने वाला मार्गदर्शक होता है। एक सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सर्वोपरि है।
कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावी मंच संचालन विजेंद्र पालीवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. शैफाली शुक्ला ने शिक्षक की महत्ता एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र की भावी पीढ़ी को दिशा देने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब रॉयल हरिद्वार के अध्यक्ष एवं सचिव, मन्नू मल्होत्रा जी, भाई पालीवाल जी एवं विकास गोयल जी सहित क्लब के सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का विशेष योगदान रहा। उनकी सक्रिय एवं सराहनीय सहभागिता के लिए आयोजकों द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सभी सहयोगियों एवं सम्मानित अतिथियों के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया। जो साथी किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, उनके सहयोग एवं शुभकामनाओं के लिए भी आयोजकों ने कृतज्ञता व्यक्त की।
कार्यक्रम का समापन शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और समाज के प्रति उनकी अमूल्य भूमिका को नमन करते हुए किया गया। समारोह ने यह संदेश दिया कि “शिक्षक का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र के भविष्य का सम्मान है।”


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में पुस्तक भेंट समारोह के साथ हिन्दी दिवस कार्यक्रम श्रृंखला का समापन
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन योगासन प्रतियोगिताओं का आयोजन
अपना हर पल उत्तराखंड को विकसित बनाने में लगा रहे पुष्कर सिंह धामी- सुनील सैनी