लखनऊ, 13 जून: ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर लखनऊ स्थित श्री हनुमंत धाम में बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा भव्य ‘श्री राम नाम लेखन’ अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में 101 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर 1001 खानों वाले विशेष पर्चों पर भगवान श्रीराम का नाम लिखते हुए धर्म एवं संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य सनातन परंपराओं के संरक्षण, श्रीराम भक्ति के प्रचार-प्रसार तथा समाज में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण करना था। अनुष्ठान के दौरान हनुमान चालीसा के पाठ, मंत्रोच्चार और श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
इस अवसर पर शहर की अनेक गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। प्रमुख अतिथियों में लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, नीलांशु सूद के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव श्रीवास्तव, अवध बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप वर्मा ‘अटल’, पूर्व राज्यसभा सांसद & पूर्व मंत्री संदीप बंसल एवं उनका परिवार, एमएसएमई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के चेयरमैन एवं पेट्रोल पंप फाउंडर प्रवीण सिंह चौहान, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, इंदिरानगर महिला इकाई की सचिव एवं हेल्थ कोच शशि गिरि, आरोह वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शरद मेहरोत्रा तथा सहयोग विकास समिति के अध्यक्ष धीरज गिरहार शामिल रहे।
बैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. रूबी राज सिन्हा एवं महासचिव इंजीनियर प्रशांत प्रवीण सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल, श्रीराम पटका एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन ऋषि और एंजेल प्रवीण ने किया।
फाउंडेशन द्वारा श्री हनुमंत धाम के 11 विद्वान पंडितों का भी सम्मान किया गया। वहीं श्रीराम नाम लेखन अनुष्ठान पूर्ण करने वाले सभी श्रद्धालुओं को पटका पहनाकर तथा श्रीराम परिवार की छवि भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में केतन गिरि, पल्लवी सिंह, कल्पना सिंह, किरण गुप्ता, मनोज कुमार, वीरज निहार, डॉली गुप्ता, रजत मेहरा, डॉ. दीक्षा साहू, ज्योति गुप्ता, कृष्णानंद राय, मुकेश आनंद, मयंक दिवाकर, अमरेन्द्र तिवारी, रेणु सिन्हा, अनुराधा, मीना पांडे, अजय अवस्थी, अनीता चौबे, शालिनी भट्ट, रश्मि मिश्रा, अनुराग पाण्डेय, गीता गुप्ता, मनोरमा मिश्रा, अंजुल पाठक, सुरेन्द्र कुमार सेनी, बीना गुप्ता, आलोक गुप्ता, संजय शर्मा, यशस्वी एवं वंदना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
अनुष्ठान के समापन पर बजरंगबली को श्रीराम नाम लेखन की माला अर्पित की गई। साथ ही आदर्श व्यापारी एसोसिएशन इंदिरानगर के अध्यक्ष आकाश अग्रवाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयोजकों के अनुसार भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।


More Stories
हरिद्वार: जनपद में 750 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को FoSTaC प्रशिक्षण देने का लक्ष्य
गजा: सड़क सुविधा से वंचित हैं तोली डांडा सौड़ के ग्रामीण, दो विभागों की ढिलाई से स्वीकृति अधर में
पत्रकार हरि गौतम ने हर की पौड़ी पर गंगा में डूब रहे युवक की बचाई जान