डीपी उनियाल: ग्रामीणों ने टिपरी काण्डीखाल मोटर मार्ग की जर्जर जर्जर हालात को चिंताजनक बताई। क्षेत्र के ग्रामीणों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
जाखणीधार ब्लॉक के टिपरी, गेवली क्षेत्र में पूर्व मंत्री दिनेश धनै ने जन-संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर स्थानीय लोगों से संवाद किया।
जन-संवाद के दौरान ग्रामीणों ने टिपरी कांडीखाल सड़क के डामरीकरण की समस्याएं पूर्व मंत्री के समक्ष रखीं। दिनेश धनै ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रयास करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए स्थानीय जनता की भागीदारी और सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने अपने कार्यकाल की विकास कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि उनके द्वारा बर्षों से लंबित पड़ी कोशियार पंपिंग पेयजल को चलू करकाकर इस क्षेत्र की पानी समस्याएं खत्म की है।
उन्होंने कहा कि टिपरी,गेवली के युवाओं को सबसे ज्यादा रोजगार हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी में मेरे समय मिला था। धनाई ने कहा इस क्षेत्र के लोग अंजनीसैंण रसोई गैस के लिए जाते थे जो कि आज नंदगांव में मिल रही है।
उन्होंने कहा कि गेंवली जूनियर हाईस्कूल का उच्चीकरण,खाद्यान्न गोदाम,पालीटेक्निक कालेज यहां तक टिपरी काण्डीखाल मोटर मार्ग भी उन्होंने बनाई थी टिपरी गांव को पर्यटन ग्राम घोषित किया था जिस पर आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर जनसमस्याओं के समाधान पर जोर दिया।
इस अवसर पर श्री रमेश राणा ,श्री वीर सिंह पंवार क्षेत्र पंचायत सदस्य, यशपाल पंवार,संजय सेमवाल,भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सीता राम भट्ट,विजय हटवाल,पूर्व प्रधान हर्षमणी सेमवाल,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मंजू देवी,उपप्रधान, रेशमा देवी , ममता देवी , पार्वती देवी, पिंकी देवी, एतवार सिंह ,पूर्व प्रधान जयवीर सिंह पंवार , सोभा देवी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य,महाजन सिंह पंवार,सिंह राणा , साहब सिंह ,आनंद सिंह , बलवीर सिंह, वचन सिंह , श्री विक्रम सिंह , राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह पंवार,पूर्व सैनिक, गंभीर सिंह , श्री जोध सिंह, वीरेंद्र सिंह राणा, भगवान सिंह ,कुंवर सिंह राणा ,बांका पंवार सहित अनेक गणमान्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटा में “एक शिक्षक एक वृक्ष” कार्यक्रम आयोजित
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न
संगीतज्ञ पंडित प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर जयंती समारोह का हुआ आयोजन