- अब नया नाम हुआ जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी
उत्तर प्रदेश के शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी आज इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है अपने बयानों से व किताब के आने के बाद विवादों में रहे वसीम रिजवी ने आज मुस्लिम धर्म का त्याग कर हिन्दू धर्म को अपनाया। उनका धर्मांतरण गाजियाबाद स्थित डासना काली मंदिर में हुआ जहां उन्होंने हिंदू सनातन धर्म अपना लिया।

डासना मंदिर में मंदिर के महामण्डलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि महाराज के द्वारा वह धार्मिक रिति-रिवाज से हिन्दू धर्म में शामिल हुए। जिसके बाद उनका नया नामकरण जितेन्द्र नारायण सिंह त्यागी किया गया।
बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद से वसीम रिजवी लगातार चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। उन्होंने देश की 9 मस्जिदों को हिंदुओं को सौंप दिए जाने की बात उठाई थी।
कुतुब मीनार परिसर में स्थित मस्जिद को हिंदुस्तान की धरती पर कलंक बताया था. मदरसों की तलीम को आतंकवाद से जोड़ा था। कुरान की 26 आयतों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी, जिसके बाद शिया और सुन्नी समुदाय के उलेमाओं ने फतवा देकर उन्हें इस्लाम से खारिज कर दिया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी गोलापार की एनएसएस इकाई के सप्त दिवसीय “विशेष शिविर ” का समापन
मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया भ्रमण
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन