हरिद्वार: मध्य हरिद्वार में शिवलोक कालोनी में घर के बाहर धूप सेंक रही बुजुर्ग महिला के गले से चेन झपट ली गई।
कुंवारा देवी पत्नी उमेद सिंह रावत निवासी मकान संख्या 18 फेज एक शिवलोक कालोनी अपने घर के पास बैठी धूप सेंक रही थी। इसी दौरान एक पैदल युवक उनके पास आया।
युवक ने बुजुर्ग महिला से एक घर का पता पूछा । युवक कान पर मोबाइल फोन लगाकार बातचीत करने का नाटक करने लगा।इसी दौरान झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी पंकज गैरोला, कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। महिला ने बताया कि लुटेरे का एक साथी आगे एक मोटरसाइकिल स्टार्ट कर पहले से खड़ा था।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की उम्र 20-25 वर्ष के बीच है और दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। दावा किया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।



More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
महाविद्यालय अगरोड़ा में NSS अभिविन्यास कार्यक्रम एवं स्वच्छता अभियान आयोजित
राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों एवं आगामी गतिविधियों की दी जानकारी