हरिद्वार,8/8/2026 : आज पवित्र सावन माह के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन निर्माण पार्टी की ओर से शिव भक्त कांवरियों की सेवा के लिए स्वादिष्ट कढ़ी-चावल के भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में कांवरियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर देवेंद्र प्रजापति वह पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ कांवरियों की सेवा की तथा उन्हें भोजन एवं जल आदि उपलब्ध कराया। भंडारे में आने वाले प्रत्येक शिव भक्त का श्रद्धापूर्वक स्वागत करते हुए प्रसाद वितरित किया गया।
जन निर्माण पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता देवेंद्र प्रजापति ने कहा कि सावन माह भगवान भोलेनाथ की आराधना और सेवा का पावन पर्व है। कांवरियों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। मेरे और मेरे सहयोगियों द्वारा प्रतिवर्ष इसी भावना के साथ कांवरियों की सेवा की जाती है और आगे भी जनसेवा एवं धार्मिक सेवा के ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है” और शिव भक्तों की सेवा के माध्यम से समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जन निर्माण पार्टी के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से उपस्थित अनिल प्रजापति सुरेंद्र चौधरी रामदेव सत्यवीर राठौड़ राजकुमार प्रजापति प्रशांत प्रजापति नेमचंद सैनी सौरव प्रजापति मुकेश उपाध्याय योगेश धीमान आदि कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने भंडारे को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान किया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण