आज दिनांक 25 जुलाई 2025 ,राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरा दून में श्री देव सुमन के बलिदान दिवस की स्मृति में प्राचार्य महाविद्यालय प्रो. विनोद प्रकाश अग्रवाल के संरक्षण में ,चुनावी साक्षरता क्लब के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे विविध पुष्पों के पौधे लगाये गए । प्राचार्य महाविद्यालय ने गुड़हल के पौधे का रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
चुनावी साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी डॉ अनिता चौहान तथा सदस्य सुश्री रीना एवं डॉ सुमन गुसाईं ने निर्देशन में महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर मे विविध पुष्पों के पौधे रोपित कर श्री देव सुमन को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रो. यतीश वशिष्ठ, प्रो.महेंद्र सिंह पंवार,डॉ.कविता काला , डॉ.डिम्पल भट्ट, रेखा चमोली, डॉ. विनोद शाह, डॉ. सुमन गुसाई, डॉ. लीना रावत तथा कर्मचारी श्री रामपाल ,पंकज के साथ महाविद्यालय के छात्र तनीषा गुसाईं, वाशुतोष, ज़ैद मलिक,आँचल,अभिश्री सहित लगभग 40 छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं ।



More Stories
कुंभ-2027 की तैयारी : एनएचएआई की हरिद्वार बाईपास परियोजना का मेलाधिकारी और आईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
हरिद्वार में 26 अक्टूबर से खुली मिठाइयों और बेकरी उत्पादों पर ‘मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी डेट’ लिखना अनिवार्य: उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार में दीपावली से पहले शुरू होगी ‘गंगा सारथी’ इलेक्ट्रिक गोल्फ कार्ट सेवा, श्रद्धालुओं को मिलेगी बड़ी राहत