संदिग्ध परिस्थितियों में राजकीय महाविद्यालय बनबसा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हरीश बिष्ट का शारदा नहर किनारे शव मिला।
हरीश बिष्ट 13 दिसंबर से घर से लापता था। शनिवार को पुलिस ने फोन सर्विलांस के आधार पर हरीश की खोजबीन करते हुए शव प्राप्त किया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा गुदमी के तोक भैंसाझाला निवासी राजकीय महाविद्यालय बनबसा के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष 22 वर्षीय हरीश सिंह बिष्ट शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे अपने घर भैंसाझाला से स्कूटी लेकर निकला था।
लेकिन जब देर शाम तक भी हरीश घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया लेकिन फोन नहीं उठा। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना के बाद बनबसा थाना पुलिस ने हरीश बिष्ट की खोजबीन शुरू की।
पुलिस के काफी खोजबिन के बाद शनिवार को गड़ीगोठ पुल से कैनाल जाने वाले मार्ग पर नहर किनारे शिव मंदिर के पास हरीश की स्कूटी खड़ी मिली। वहीं पास में ही हरीश भी अचेत अवस्था में जमीन पर उल्टा पड़ा हुआ था।
पुलिस ने हरीश को उपचार के लिए उप संयुक्त चिकित्सालय टनकपुर भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


More Stories
महादेव प्राइवेट आईटीआई फेरूपुर मे “जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड” उत्तराखण्ड द्वारा जॉब प्लेसमेंट हेतु कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन
एम.बी. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्द्वानी में “ईट राइट यूथ हैकाथॉन” के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन
गंगा स्वच्छता पखवाड़े में किया गया, ” गंगा स्वच्छता शपथ ” का आयोजन