November 12, 2025

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

सड़कों पर गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर कर रहे थे स्टंट और अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

सड़कों पर की एक युवक और युवती का बाइक पर ही अश्लील हरकत करना भारी पड़ गया।

छत्तीसगढ़ में इस हरकत का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस ने इस कपल की छानबीन शुरू की और वीडियो के आधार पर बाइक सवार युवक युवती को पकड़ा है। पुलिस से सावर्जिनक स्थल पर अश्लील हरकतों के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

भिलाई के टाउनशिप की सड़कों पर बिना नम्बर प्लेट के गाड़ी में अपनी माशूका को फिल्मी अंदाज में बाइक में घुमाने वाला 27 वर्षीय आरोपी जावेद की वैशाली नगर क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान चलाता है।

जिसने राजनांदगांव में चोरी किये गए डेढ़ लाख कीमत की बाइक को केवल 9000 रुपए में खरीदा था।बिना दस्तावेज के खरीदा था नंबर प्लेट भी हटा दी थी। ताकि पुलिस उसकी शिनाख्त नहीं कर सके।

मामले में दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया की राजनंदगांव से एक साल पहले चोरी हुई थी बाइक, उसी बाइक को खरीद युवक युवती स्टंट और अश्लील हरकत कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह एक बिना नंबर की हाईस्पीड ब्लैक कलर की बाइक में एक लड़का भिलाई नगर के जयंती स्टेडियम पीछे वाले रास्ते से निकला। उसके पीछे कई स्कूटर और बाइक चालक चलते हुए वीडियो बना रहे थे।

ग्लोब चौक तक उनका पीछा करते हुए पहुंची तो देखा कि लड़का और लड़की एक बाइक में फिल्मी अंदाज में किस करते हुए जा रहे हैं। लड़की का चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा हुआ। ये लोग ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाई ओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। उसके बाद वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए।

इनके साथ स्कूटर पर चल रहे थे दोस्त बाइक में बैठे लड़का लड़की के साथ ही एक बाइक चालक लड़का लड़की चल रहे थे। ये लोग भी उनके साथ रेस्टोरेंट तक गए। इससे साफ था कि बाइक सवार लड़का और लड़की ये सारा काम जानबूझ कर खुलेआम कर रहे थे।

अश्लील हरकत को दुर्ग पुलिस द्वारा खुलेआम कानून का उल्लंघन मानते हुए लगातार इस कपल की सर्चिंग की जा रही थी जो सड़कों पर एक दूसरे को किस कर रहे थे और एसपी दुर्ग ने बताया कि आरोपी जावेद के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 294 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

About The Author