हरिद्वार: वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेसी सुनील अरोड़ा ने प्रमुख नेताओं के समक्ष नगर निगम चुनाव में मेयर पद पर अपनी दावेदारी पेश की है।
सुनील अरोड़ा ने बताया कि वह कांग्रेस में लंबे समय से सक्रिय है और उन्होंने हमेशा पार्टी हित के लिए काम किया है। सुनील अरोड़ा पंजाबी समाज से आते हैं और उत्तराखंड पंजाबी महासभा के महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
कोरोना काल में सुनील अरोड़ा ने काम करते हुए कोरोना प्रभावितों की मदद में सहयोग किया था। इसके अलावा समय-समय पर वह जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं।
सुनील अरोड़ा ने बताया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह नगर निगम की तस्वीर और तकदीर दोनों बदल देंगे। उनके पास नगर निगम हरिद्वार के विकास के लिए विस्तृत कार्य योजना है। जिसके संबंध में वह जल्द ही वार्ता कर अपनी योजना के बारे में बताएंगे।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
अंतर्जनपदीय पुलिस/वाहिनी कब्बडी क्लस्टर प्रतियोगिता में हरिद्वार पुलिस का दमदार प्रदर्शन, बनी विजेता
हरिद्वार बीएचईएल कर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में पार्श्व प्रवेश 2026 हेतु आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई