हरिद्वार: औद्योगिक क्षेत्र सिडकुल की एक फैक्ट्री में कुछ कर्मचारियों ने मामूली कहासुनी पर फैक्ट्री के एक अधिकारी की लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, विजय भान निवासी धीरवाली तपोवन नगर, पांडेय वाला ज्वालापुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह सीएस इलेक्ट्रिक लिमिटेड कंपनी में प्रोडक्शन सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है।
बताया कि वह सोमवार रात ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने घर जा रहा था,तभी कंपनी के मुख्य गेट से नजदीक पहुंचने पर चार अज्ञात युवकों ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उस पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर पर हेलमेट होने के कारण उसकी जान बच गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
पीड़ित की शिकायत पर सिडकुल पुलिस ने कंपनी में काम करने वाले अशोक गिरी, शेखर चंद, मनोज यादव, विभूति कुमार सिंह, तन्मय महापात्रा, दिलीप कुमार, चंद्र सेन, महिपाल सिंह, कपिल कुमार, अनिल कुमार, नवनीत कुमार आदि आधा दर्जन से अधिक लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
इंस्पेक्टर सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है,जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए