डी पी उनियाल गजा: जनपद टिहरी में विकास खंड चम्बा के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ राजराजेश्वरी मंदिर मोटर मार्ग के खस्ताहाल होने के कारण मंदिर में आने जाने वाले भक्तों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मंदिर के पुजारी पंडित उमा शंकर उनियाल ने बताया कि मंदिर में उत्तराखंड व अन्य प्रदेशों से सालभर भक्तों का आना जाना लगा रहता है लेकिन सड़क पर चम्बा रानीचौरी के बाद वीड गांव से बंगोली मणोगी खंडकरी होते हुए राज राजराजेश्वरी जलेड मंदिर तक जगह जगह गड्ढे होने से लोगों को भारी परेशानी होती है ,इसी तरह गजा मोटर मार्ग से आने वाले भक्तों को जगेठी टिंगरी जलेड तक अवागमन में असुविधा होती है ।
मंदिर पुजारी पंडित उमा शंकर उनियाल ने कहा कि कुछ वर्षों पूर्व सड़क पर लोकनिर्माण विभाग द्वारा पेचवर्क का काम किया गया था जो कि उखड़ गया है ।
क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता महादेव प्रसाद उनियाल, राकेश उनियाल , विक्रम सिंह रावत, दौलत सिंह मखलोगा, राकेश ममगाईं ,ने वीड से जलेड मंदिर तथा जगेठी टिंगरी से मंदिर तक सड़क डामरीकरण करने की मांग की है।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स