September 21, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

सिनेमा एवं शिक्षा” विषय पर पी. जी. कॉलेज, कोटद्वार में सेमिनार का आयोजन

कोटद्वार: पी. जी. कॉलेज, कोटद्वार के बी.एड. विभाग में बी.एड. प्रथम सेमेस्टर (2025–27) के प्रशिक्षुओं के लिए EPC-2 पाठ्यक्रम (आर्ट एवं ड्रामा) के अंतर्गत “सिनेमा एवं शिक्षा” विषय पर एक कक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होता है तथा भावी शिक्षकों के लिए इसके शैक्षिक उपयोग की समझ अत्यंत आवश्यक है।

बी.एड. विभागाध्यक्ष प्रो. रमेश सिंह चौहान ने प्रशिक्षुओं को फिल्म समीक्षा (मूवी रिव्यू) की बारीकियों से अवगत कराया और बताया कि किस प्रकार सिनेमा का शैक्षिक दृष्टिकोण से मूल्यांकन किया जा सकता है। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं द्वारा “गुठली लड्डू” फिल्म का अवलोकन कर उसकी समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी. के. मौर्य ने किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा डॉ. सुषील चंद्र बहुगुणा द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रो. वी सी शाह डॉ सुषमा भट्ट, डॉ. एस. के. आर्य सहित अनेक प्राध्यापक एवं बड़ी संख्या में प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

About The Author