सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल, देहरादून में दिनांक 25 से 29 अक्टूबर तक सी.बी.एस.ई. नॉर्थ जोन -1 राइफल शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
इस प्रतियोगिता में डी.पी.एस. दौलतपुर के शौर्य प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह और रुद्रांश नाग्यान की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया व व्यक्तिगत खेल में अनन्या रावत ने भी चौथा स्थान प्राप्त किया।
ये सभी छात्र अब नेशनल स्तर के लिए क्वालीफाई कर गए हैं। सभी विजयी छात्रों व स्पोर्ट्स कोच (श्री भगत सिंह तोमर) को प्रो वाइस चेयरमैन श्री विकास गोयल, निदेशक श्री पीयूष जैन, श्री अजय जैन तथा प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम श्रीवास्तव ने बधाई देते हुए छात्रों को नई ऊँचाई छूने की शुभकामनाएं दी और कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और बुद्धिमत्ता ने हमारे स्कूल और पूरे हरिद्वार शहर को गौरवान्वित किया।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स