सीबीएसई : आज शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और Digi Locker पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं.
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने इंटरमीडिएट (CBSE 12th Result 2022) के नतीजों का ऐलान कर दिया है. इस तरह लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया. जिन स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी, वे रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को नतीजे देखने के लिए रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्कूल कोड की जरूरत होगी.
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट UMANG ऐप्प पर भी उपलब्ध होगा. इन स्टेप्स को फॉलो कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे.
स्टेप 1: अपने फोन में एप्पल स्टोर या प्ले स्टोर से UMANG ऐप्प डाउनलोड करें.
स्टेप 2: एक अकाउंट बनाएं और अपने मोबाइल नंबर के साथ रजिस्ट्रेशन करें.
स्टेप 3: होमपेज पर ‘ऑल सर्विसेज’ सेक्शन पर क्लिक करें.
स्टेप 4: अब, कक्षा 10वीं के रिजल्ट देखने के लिए ‘सीबीएसई’ विकल्प चुनें.
स्टेप 5: अपना रोल नंबर और आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.


More Stories
हरिद्वार: कनखल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ, शातिर वाहन चोर को दबोचा
हरिद्वार: कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विद्युत विभाग की मनमानी के विरोध में किया धरना प्रदर्शन
हरिद्वार: जनपद में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत, पर्याप्त मात्रा में है स्टॉक- जिला पूर्ति अधिकारी