February 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

सुनील अरोड़ा ने की पंजाबी समाज से की कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी व वार्ड प्रत्याशियों को जिताने की अपील

  • भाजपा ने की पंजाबी समाज की उपेक्षा, नहीं दिया केाई प्रतिनिधित्व

हरिद्वार, 22 जनवरी। उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री सुनील अरोड़ा ने पंजाबी समाज से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की है।

प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान सुनील अरोड़ा ने कहा कि पंजाबी समाज ने हमेशा भाजपा का समर्थन किया है। लेकिन भाजपा ने कभी भी पंजाबी समाज को उचित सम्मान नहीं दिया। वर्तमान में हो रहे नगर निगम चुनाव में भाजपा ने पंजाबी समाज के केवल दो लोगों को वार्ड प्रत्याशी बनाया है।

मेयर टिकट के लिए पंजाबी समाज की सोनिया अरोड़ा की मजबूत दावेदारी को भी नकार दिया गया। सुनील अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाला दल है। कांग्रेस की और से पंजाबी समाज का सम्मान करते हुए हरिद्वार नगर निगम के 7 वार्डो में पंजाबी समाज के लोगों को टिकट देकर चुनाव में उतारा है।

पंजाबी समाज कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान समेत समाज के सातों वार्ड प्रत्याशियों को जिताने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हमेशा पंजाबी समाज का समर्थन हासिल करने वाली भाजपा के संगठन में भी समाज की पूरी तरह अनदेखी की गयी। भाजपा की ना तो प्रदेश कार्यकारिणी में और ना ही जिला कार्यकारिणी में पंजाबी समाज को प्रतिनिधित्व दिया गया।

हरिद्वार नगर निगम के 60 वार्डो में भी पंजाबी समाज को नजरअंदाज किया गया। लगातार समर्थन के बावजूद पंजाबी समाज को टिकट ना देने से भाजपा की नीति उजागर हो गयी है। सुनील अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भाजपा केवल दबाव की राजनीति कर रही है। कॉरिडोर एवं मेडिकल कॉलेज के निजीकरण जैसे भाजपा के जनविरोधी फैसलों पर धर्मनगरी की जनता वोट की चोट करेगी।

संजय आनंद, जतिन हांडा, भानु बहल, दीपक टंडन, कैश खुराना, ऋषभ अरोड़ा ने कहा कि धर्मनगरी जनता कांग्रेस के पक्ष में मन बना चुकी है। नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड बनने वाला है। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सरल, ईमानदार और समर्पित महिला हैं।

निश्चित रूप से धर्मनगरी की जनता उन्हें अपना आशीर्वाद देगी और पंजाबी समाज एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को जिताने का काम करेगा।

About The Author

You may have missed