नवल टाइम्स न्यूज़,हरिद्वार: हरिओम सरस्वती पी.जी. कॉलेज धनौरी में 31 अक्टूबर 2023 को अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में सॉफ्ट कौशल: गैर मौखिक संकेतों को पढ़ना और व्याख्या करना’ विषय पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया।
अपने विशेष व्याख्यान में डॉ.मुकेश कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे दैनिक जीवन में संचार के महत्व और संचार के प्रभावी तरीकों का अपना अलग ही महत्व होता है। संचार कौशल हमारी हिचकिचाहट और नकारात्मकता को दूर करने, अपनी पेशेवर छवि को पहचानने, बनाने और सुधारने, संगठन में अपनी भूमिका के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बाधाओं को दूर करने में सहायक है।

अपने उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आदित्य गौतम ने कहा कि विश्वास, आत्म-संवाद, और सकारात्मक मानसिकता कामयाबी के लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं, एक शानदार व्यक्तित्व और सकारात्मक संवाद कौशल एक व्यक्ति के नेटवर्क को भी विशाल कर देता है। यह व्यक्ति को नए अवसरों के लिए खुले रहने में मदद करता है।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. निशा चौहान प्रभारी ,अंग्रेजी विभाग की व डॉ स्वाति सहायक आचार्य अंग्रेजी विभाग के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ मीनाक्षी सैनी सहायक आचार्य अंग्रेजी विभाग के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
इस अवसर पर डॉ. योगेश कुमार, डॉ. अंजू शर्मा , डॉ. मीना नेगी , डॉ. अंजू ,श्रीमती संध्या त्यागी उपस्थित रहे।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स