अभिनव कौशिक एनटीन्यूज़ : जनपद हरिद्धार के रुड़की में नौकरी की तलाश में आया एक युवक करंट की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खुब्बनपुर गांव में दो दिन पहले 40 वर्षीय परविंदर निवासी शिमलाना, थाना बड़गांव जनपद सहारनपुर ने किराए पर कमरा लिया था। बताया गया कि वह किसी फैक्ट्री में नौकरी तलाश कर रहा था। बुधवार सुबह वह बाथरूम में गया और वहां उसे करंट लग गया। करंट किन परिस्थितियों में लगा पुलिस इसकी जांच कर रही है। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। उसकी चीख सुनकर लोगों ने उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक बीडी बिजल्वाण ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।


More Stories
हरिद्वार: कुंभ निर्माण कार्यो की गुणवत्ता को लेकर, व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक आयोजित
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के द्वि-दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह का हुआ आयोजन
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में एम.एससी. के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन