हरिद्वार: रोशनाबाद के सिडकुल में ब्रह्मपुरी क्षेत्र के एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में रविवार तड़के अज्ञात चोरों ने का ताला तोड़ कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया।
चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक दो चोरों ने सिडकुल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरी स्थित ब्रांडेड कपड़ों के शोरूम शौर्य गारमेंट्स का ताला तोड़ दुकान के अंदर रखें हजारों रुपए कीमत के कपड़े उड़ा लिए। शटर का ताला तोड़ने के बाद चोरों ने दुकान में लगे शीशी को तोड़ा और बेखौफ होकर दुकान के अंदर घुस गए।
दुकान मालिक रविंद्र पाल का कहना है कि रात करीब ढाई बजे चोरों ने दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वे काफी सारी ब्रांडेड जींस और टी शर्ट चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया दुकान में लगभग 80-85 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
चोरी की यह वारदात पास की दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी। चोरी की जानकारी पड़ोस के एक दुकानदार ने सुबह दी। सूचना पर आई पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद चोरों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया है।



More Stories
पहाड़ के पलायन की पीड़ा को स्वर देती डॉ. चमोली की नई पुस्तक ‘बौडिक ऐजा’ का विमोचन, माँ और मातृभूमि को समर्पित
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण