हरिद्वार: पत्नी से झगड़ा होने पर युवक द्वारा जहर खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार एक 25 साल के व्यक्ति ने पत्नी से झगड़ा करने के बाद आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम अंकित था। अंकित की शादी पांच साल पहले ही हुई थी और उसके 3 वर्ष का बेटा भी है। मामला गंगनहर कोतवाली रुड़की क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक सुनहरा गांव निवासी अंकित 25 वर्षीय का आज मंगलवार को अपनी पत्नी से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इसी बात से नाराज अंकित ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन तत्काल उसे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि अंकित की शादी करीब 5 साल पहले ही मंगलौर के गदरजुडड़ा गांव में हुई थी। अंकित का तीन साल का बेटा भी है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन