हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर नाबालिग का फोटो अपलोड़ करने के आरोप में पुलिस ने नाबालिग आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है।
बता दें कि 9 फरवरी को कोतवाली ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर देते हुए ज्वालापुर के एक्कड थाना पथरी निवासी पर उनकी नाबालिक पुत्री को डरा धमका कर गलत फोटो खींचकर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का आरोप लगाया था। साथ ही मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने मुकद्मा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी थी।
इस संबंध में पुलिस ने बाल अपचारी निवासी थाना पथरी जनपद हरिद्वार उम्र 17 वर्ष जो अपने चाचा आजाद पुत्र शौकत अली निवासी एक्कड़ खुर्द थाना पथरी के साथ कोतवाली आया। उससे पूछताछ कर जिस मोबाइल से फोटो खींची गई थी उसे कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आरोपित बाल अपचारी को भी पुलिस संरक्षण में लिया।
पुलिस ने बाल अपचारी को न्यायालय में पेश किया। इसके साथ ही पुलिस ने बाल अपचारी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने मामा फैजुल पुत्र मुनफैद निवासी ग्राम संघीपुर गढ़ी की लाइसेंसी रायफल से वीडियो शूट कर समीर शूटर के नाम से अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड कर एक नाबालिक लड़की के साथ छेड़खानी कर उसके भाई को धमकाने के लिए दुरुपयोग में थानाध्यक्ष पथरी को उसके मामा तथा उसके विरुद्ध कानूनी कानूनी कार्यवाही करने व उसके मामा के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण के संबंध में रिपोर्ट प्रेषित की है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन