- गोद के बच्चे के साथ पत्नी लगाती रही छोड़ने की गुहार
हरिद्वार: हरिद्वार में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करना अब आम बात होती जा रही है इसी कड़ी में आज एक यात्री के साथ मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है आपको बता दें कि अभी कल ही बाहर के यात्रियों की गाड़ी को रोककर भी यात्रियों को परेशान किया गया और आज यात्री की पिटाई का वीडियो सामने आया है
घटना हरिद्वार के रेलवे स्टेशन के सामने की बतायी जा रही है, वीडियो में एक दुकानदार एक यात्री को पीटते हुए दिखाई दे रहा है। यात्री की पत्नी गोद में बच्चा लिए हुए यात्री को बचाने का प्रयास करती हुई भी दिखाई दे रही है। लेकिन दुकानदार सभी संवेदनशील चिंता को छोड़ उस यात्री को गाली गलौज करते हुए पीट रहा है और आस-पास की लोगों द्वारा रोके जाने पर भी वह गाली-गलौच करते हुए यात्री को पीट रहा है,
हालांकि इस मामले की शहर कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है शहर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। पीटने वाला यात्री कहां का था इसकी भी जानकारी नहीं हो पाई है।
मगर सवाल यह उठता है कि इस तरह की घटनाओं पर क्या केवल शिकायत मिलने पर ही पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए या इस तरह की घटनाओं को स्वयं संज्ञान में लेकर कोई ठोस कदम उठाना चाहिए
जहां एक और व्यापारी कोविड-19 की परेशानी से जूझ कर पर्यटकों के यात्रियों के आने का इंतजार कर रहे थे वहीं अब जब यात्री शुरू हुए हैं तो यात्रियों के साथ इस तरह का व्यवहार क्या यात्रियों को दोबारा हरिद्वार में आने के लिए सोचने को मजबूर नहीं करेगा यह इस तरह का व्यवहार कर किस तरह की हरिद्वार की छवि दुनिया के सामने लाने का प्रयत्न कर रहे हैं क्योंकि सभी को पता है कि हरिद्वार में केवल भारत वर्ष से ही नहीं बल्कि दुनिया के कोने-कोने से भी लोग घूमने आते हैं और इस तीर्थ नगरी के बारे में क्या-क्या सपने लेके आते हैं .
वहीं हरिद्वार में ही इतने व्यापारी संगठन बने हैं तो क्या इन संगठनों को भी इस तरह की घटना में संलिप्त दुकानदारों या व्यापारियों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लेना चाहिए क्या प्रशासन को इस ओर स्वयं ही कोई पहल नहीं करनी चाहिए



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन