हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में अस्पताल के नाम पर 45 लाख रुपए का लोन हड़पने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से फरार था। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया जहा से उसे जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक 14 फरवरी 2023 को राज सिंह पुत्र इलम चंद निवासी कृष्ण नगर कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार ने अजय शर्मा पुत्र पूरण चंद शर्मा निवासी कृष्ण नगर कोतवाली गंगनहर हरिद्वार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था।
तहरीर में वादी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने उसके नाम से अस्पताल बनवाने के नाम पर पीएनबी बैंक से करीब 45 लाख का लोन स्वीकृत कराया और सारी रकम हड़प कर ली।
तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की,लेकिन आरोपी लगातार पुलिस से बचता चला आ रहा था।
बीते कल पुलिस को आरोपी के सहारनपुर मेे छिपे होने की सूचना मिली। जिसके बाद एक टीम सहारनपुर भेजी गई और आरोपी अजय शर्मा पुत्र पूरण चंद शर्मा निवासी ग्राम खेड़ा मुगल थाना देवबंद जनपद हरिद्वार को हिरासत में लेकर हरिद्वार लेकर आईं। जहा आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट, पिथौरागढ़ में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र संघ चुनाव 2026 की प्रक्रिया प्रारम्भ
राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में चित्रकला व स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पर विद्या भारती रचेगी विश्व कीर्तिमान, 25 सितंबर को कुंभनगरी हरिद्वार सहित देशभर में होगा सामूहिक गायन