एनटीन्यूज़, हरिद्वार: कुंभ नगरी में 100 फीट ऊंचे त्रिशूल और डमरु की स्थापना की गई है। बिरला घाट स्थित हनुमान मंदिर के पास इस 100 फीट ऊंचे त्रिशूल डमरू को स्थापित कर दिया गया है।
जूना अखाड़े द्वारा इस त्रिशूल को लगाया गया है। कुम्भ मेले के दौरान इस त्रिशूल को स्थापित किया जाना था, मेले के दौरान तेजी से बढ़े कोरोना संक्रमण के चलते यह त्रिशूल स्थापित नहीं हो सका था। तभी से ही यह त्रिशूल सड़क पर रखा हुआ था ।
पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संतों के आग्रह पर त्रिशूल को स्थापित करने की घोषणा की थी। उसके बाद अखाड़े के साधु-संतों ने त्रिशूल को घाट पर स्थापित कर दिया है।
त्रिशूल ना लगने के प्रकरण को नवल टाइम्स न्यूज़ ने भी बेहतर तरीके से उठाया था वहीं, त्रिशूल डमरू को स्थापित करने की मांग मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा भी उठाई जा रही थी।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन