हरिद्वार: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों में हरिद्वार शहर से संजय सैनी, लक्सर सीट से डॉ. यूसुफ ने गुरुवार को अपना-अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामंकन पत्र दाखिल करने के उपरांत हरिद्वार शहर से आप प्रत्याशी संजय सैनी ने कहा कि आज उन्होंने अपना नामंकन दाखिल कर दिया है।
आप पार्टी का संगठन विगत कई वर्षों से सक्रिय है। पिछले 20 वर्षों से क्षेत्रीय विधायक ने शहर की जनता को धोखा देने का काम किया है। पिछले 20 वर्षों में विधायक रहते हुए हरिद्वार विधायक शहर को एक अस्पताल और डिग्री कॉलेज तक न दे पाए।
धर्मनगरी में नशे का कारोबारियों को बड़े नेताओं का संरक्षण प्राप्त है। आम आदमी पार्टी सरकार आते ही भ्रष्टाचार में लिप्त नेताओं को जेल भेजने का काम करेगी। हरिद्वार को नशा मुक्त बनाना और क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता होगी।
Aam aadmi party candidate sanjay saini admitted his nomination for MLA haridwar city.


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज