May 31, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: उत्तराखंड जल संस्थान लिखे अज्ञात ट्रैक्टर सक्शन मशीन से अपशिष्ट जल को खुले नाले में प्रवाहित करने पर एफआईआर

  •  जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में उठा था मामला, जिलाधिकारी ने इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए जल संस्थान को आवश्यक कार्यवाही करने के दिए निर्देश

हरिद्वार 30 मई 2026:  जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक में यह मामला संज्ञान में आया है कि अज्ञात ट्रैक्टर सक्शन मशीन में विभाग का नाम अंकित कर अपशिष्ट जल को खुले नाले में प्रवाहित कर वीडियो क्लिप दिखाई गई है।

जिसका जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए वीडियो क्लिप अधिशासी अभियंता को भेजते हुए इसपर नाराजगी व्यक्त की गई है, जिसमें भूपतवाला क्षेत्र में ट्रैक्टर सीवर मशीन द्वारा अपशिष्ट जल को खुले नाले में प्रवाहित किया जा रहा है।

इस वीडियो क्लिप का अधिशासी अभियंता जल संस्थान द्वारा अवलोक करने पर पाया कि उत्तराखंड जल संस्थान लिखा एक ट्रैक्टर सक्शन मशीन द्वारा अपशिष्ट जल खुले नाले में प्रवाहित किया जा रहा हैं।

अधिशासी अभियंता द्वारा इस संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि विभाग में कोई भी ट्रैक्टर सक्शन मशीन उपलब्ध नहीं है, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा विभाग का नाम का दुरुपयोग कर उक्त कृत किया जा रहा है,जिसपर जिलाधिकारी द्वारा संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने अपर सहायक अभियंता को पत्र प्रेषित करते हुए संबंधित अज्ञात ट्रैक्टर सक्शन मशीन /व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए है,जिसपर अपर सहायक अभियंता ने अज्ञात ट्रैक्टर सक्शन मशीन/ व्यक्ति के विरुद्ध नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

About The Author