एनटीन्यूज़,हरिद्वार: हरिद्वार जिला न्यायालय के कई जज समेत करीब 75 न्यायिक अधिकारी और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे आनलाइन कामकाज पर भी संकट मंडरा गया है। कुछ न्यायिक अधिकारियों को कोरोना के लक्षण महसूस होने पर स्वास्थ्य विभाग ने करीब 155 न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के सैंपल लिए थे। इनमें कि 75 की रिपोर्ट पाजिटिव आई है, जिनमें कई जज भी शामिल हैं।
इतनी बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना पाजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है।
कोरोना के मामले बढ़ने पर न्यायालय में ज्यादातर कामकाज आनलाइन किया जा रहा था, लेकिन जज से लेकर पेशकार और लिपिक स्टाफ कोरोना पाए जाने से कई न्यायालयों में आनलाइन कामकाज पर संकट मंडरा गया है।
सीएमओ कुमार खगेंद्र सिंह ने की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। जरूरत पड़ी तो कंटेनमेंट जोन भी बनाया जा सकता है।
इन मामलों को मिलाकर रविवार को जिले में कोरोना के 961 मामले सामने आए हैं।


More Stories
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में योग शिविर के छठे दिन प्राणायाम, ध्यान एवं मानसिक स्वास्थ्य विषयक विशेष सत्र आयोजित
कोटा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर किया सहभागिता हेतु आह्वान