हरिद्वार: कल 06 जून 2026 को श्री कृष्णा आश्रम, संन्यास रोड से देर रात सूचना प्राप्त हुई कि आश्रम के पीछे गंगा नदी के पार एक टापू पर एक महिला फंसी हुई है। सूचना मिलते ही थाना कनखल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
गंगा नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण जल पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया। जल पुलिस द्वारा नाव के माध्यम से टापू पर पहुंचकर महिला का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा उसे सकुशल बाहर निकाला गया।
रेस्क्यू के उपरांत महिला को उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मैमवती पत्नी लखन, उम्र 55 वर्ष, निवासी गैहरब, पलवल (हरियाणा) बताया। महिला ने अपने पुत्रों के नाम सुरेंद्र एवं मुकेश बताए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला गंगा स्नान के दौरान बहकर उक्त टापू पर पहुंच गई थी।
महिला के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हरिद्वार पुलिस एवं जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान सुरक्षित बचाई गई।


More Stories
महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में विशेषज्ञ व्याख्यान एवं अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
शिक्षक निलंबन के विरोध में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ कोटा ने प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय, कोटा में “आध्यात्मिक जागरूकता के माध्यम से नशा मुक्ति” विषय पर व्याख्यान का आयोजन