हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में कनखल थाना क्षेत्र की एक ज्वैलरी शॉप मेे बीती रात चोरों ने दुकान से सोने,चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान में चोरी का पता दुकान के मालिक को सुबह दुकान खोलने पर हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कनखल थाना क्षेत्र स्थित पंजनहेड़ी गांव में एम के ज्वेलर्स पर बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया।
बताया जा रहा है कि चोर दुकान में रखे सोने व चांदी का माल लूटकर ले गए। शनिवार सुबह जब ज्वैलर्स कमल ने दुकान खोली तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा तिजोरी खुली हुई है और उसमें रखा सामान गायब है। जिसके बाद तुरन्त घटना की सूचना जगजीतपुर पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जगजीतपुर चौकी इंचार्ज खमेंद्र गंगवार ने घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज की भी देख रही है।


More Stories
कुंभ मेला 2027: मेलाधिकारी ने किया प्रशासनिक रोड कॉरिडोर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण
लखनऊ: आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीड़ितों को किया राहत सामग्री का वितरण
महाविद्यालय नैनबाग के अंग्रेजी विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन