हरिद्वार; कनखल क्षेत्र में चाइनीज मांझे की चपेट में आकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। कनखल पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुमित कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी गांव श्यामपुर, कांगड़ी कनखल क्षेत्र मैं चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। जिसे एक राहगीर ने तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां गर्दन में गहरा जख्म होने के चलते उसकी तत्काल सर्जरी की गई।
बताया जा रहा है कि सुमित बाइक पर सवार होकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास से लौट रहा था। तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया।
अस्पताल से सूचना मिलने पर कनखल पुलिस हरकत में आई। मामले में एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि युवक की हालत गंभीर है। इस संबंध में एसआई धनराम शर्मा की तरफ से अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।


More Stories
कोटा- लार्ड कृष्णा स्कूल तानाजी नगर में सनातन हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न
कोटा: राजकीय कला कन्या महाविद्यालय में केन्द्रीय बजट 2026-27 विषय पर परिचर्चा का आयोजन
सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द होने से बचाने की लड़ाई को कमजोर करने के लिए रचा गया षड़यंत्र-दीपशिखा चौहान