February 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

हरिद्वार: कनखल बीच बाजार दुकान में लगी भीषण आग, समान हुआ राख

हरिद्वार : हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में स्थित राजा गार्डन के पास जूतों की दुकान में देर रात्रि भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कनखल पुलिस व स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी और दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । यह जानकारी आ रही है कि दुकानदार को इस हादसे से काफी नुकसान हुआ है।

About The Author