संजय राजपूत, हरिद्वार: थाना कनखल क्षेत्रान्तर्गत लक्सर रोड पर स्थित एस.एम. पब्लिक स्कूल की पुलिया के पास बह रहे नाले में एक व्यक्ति उस समय गिर गया जब वह बेतुकी शराब पीकर सड़क पर चल रहा था।
जानकारी के अनुसार वह व्यक्ति समीप स्थित शराब के ठेके से पीकर आ रहा था। एक बार तो बामुश्किल क्षेत्रवासियों ने उसे नाले से बाहर निकाल लिया, परंतु उसने इतनी अधिक पी हुई थी कि वो अपना नाम पता तो नही बता पाया उल्टा बाहर निकल कर क़ुछ समय तो वो आती जाती महिलाओं व लड़कियों को फब्तियां कसकर छेड़ने में में लगा रहा।
अधिक नशे में होने के कारण वो दोबारा नाले मे गिर गया। आसपास रहने वालो ने बताया कि यहाँ 5 पब्लिक स्कूल और एक डिग्री कोर्स का इंस्टीट्यूट है, बावजूद इसके शराब का ठेका समीप होने की वजह से इस क्षेत्र में शराबियों, नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है और आये दिन कोई न कोई नशेड़ी नाले में गिरता रहता है।
अगर पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन