हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में आज दोपहर बंगाली मोड़ के पास तेज गति से आते एक ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां पिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है जबकि, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बंगाली मोड के पास बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में पुत्र के हाथ में फैक्चर हुआ वहीं पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को पास के अस्पताल में ले पहुंचाया। जहां पिता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जहां घायल पिता की मौत हो गई। थानाध्यक्ष कनखल ने बताया कि घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक मौके पर ही छोड़ फरार हो गया। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
उत्तराखंड के प्राध्यापकों का शैक्षिक एवं सांस्कृतिक अध्ययन भ्रमण केंद्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज में संपन्न
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में ‘विज्ञान जागरूकता सप्ताह’ के तीसरे दिन पोस्टर प्रस्तुतीकरण का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में विकसित भारत@2047 पर अंतरराष्ट्रीय मंथन आज