हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में किराएदार का शव पड़ा मिला है। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली रानीपुर पुलिस को सूचना मिली कि विष्णुलोक कॉलोनी स्थित मकान में एक व्यक्ति ने कल से दरवाजा नहीं खोल रहा है।
सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। जिसके कमरे का दरवाजा तुड़वाया गया। कमरे के नीरज उम्र 40 वर्ष बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली रानीपुर इंचार्ज रमेश तंवर ने बताया कि कमरे से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह पता चला है कि नीरज पिछले कुछ समय से अपने घरवालों से अलग रह रहा था। उसने रानीपुर क्षेत्र में ही किराए पर कमरा लिया हुआ था। गुरुवार से उसका कमरा अंदर से बंद था।
जब शुक्रवार दोपहर तक भी कमरा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
घटना की जानकारी नीरज के परिजनों को दे दी गई है।



More Stories
महामण्डलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज ने झण्डी दिखाकर भव्य दण्डवत यात्रा का किया शुभारम्भ
निर्वाचन 2027 हेतु गजा मे तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का शुभारंभ
महाविद्यालय नानकमत्ता में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली एवं विचार गोष्ठी आयोजित