देहरादून में 27 मार्च 26 को जिगर ड्रामा प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस्टर, मिस और मिसेज इंडिया ऑफिशियल 2026 प्रतियोगिता में हरिद्वार की दर्शिता सैनी ने “मिस इंडिया ” का खिताब जीतकर उत्तराखंड और हरिद्वार शहर का नाम रोशन किया है।
वहीं 28 मार्च, 2026 को दिल्ली में आर एस स्टार प्रोडक्शन द्वारा आयोजित मिस्टर/मिस/मिसेज/किड्स क्वीन इंडिया यूनिवर्स दिल्ली 2026 सत्र 22 में दर्शिता सैनी ने “मिस यूनीवर्स दिल्ली ” का खिताब जीता।
https://youtube.com/shorts/3VBRr3B54PE?si=xfM08MMZoKfuNiAe
तायल फार्म एंड रिसॉर्ट्स, कड़कड़डूमा, शाहदरा, दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में सेलिब्रिटी अतिथि के रूप में हेमा शर्मा, जो एक बॉलीवुड अभिनेत्री और बिग बॉस सीजन 18 की पूर्व प्रतियोगी के रूप में जानी जाती हैं, ने भाग लिया
5वर्षिया दर्शिता सैनी पुत्री श्री शिवम् सैनी जो उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के अहमदपुर ग्रांट क्षेत्र की रहने वाली हैं। वह पहले भी मिस देहरादून एवं मिस हरिद्वार का खिताब का जीत चुकी हैं।
दर्शिता की इस सफलता पर उनके परिवार और क्षेत्र के लोगों ने खुशी व्यक्त की है ।


More Stories
हरिद्वार : ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक बड़ी सफलता, ‘वैक्यूम वेस्ट लीटर पिकर मशीन’ का सफल संचालन
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में ‘महिला प्रकोष्ठ‘ समिति के तत्वावधान में जागरूकता रैली का आयोजन
प्राचार्य पद पर कार्य ग्रहण करने पर श्रीमती प्रेरणा सक्सेना का किया अभिनंदन