- लॉरेंस विश्नाई गैंग ने मांगी 20 लाख की रंगदारी
हरिद्वार: हरिद्वार के एक हार्डवेयर व्यापारी के बेटे से फोन पर 20 लाख की रंगदारी मांगी गई। जिसके बाद व्यापारी की ओर से नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक हार्डवेयर के व्यापारी संतोष बेरीवाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार को उसके बेटे के मोबाईल पर किसी अज्ञात शख्स ने फोन कर 20 लाख रुपए की मांग की।
ना देने पर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। फोन करने वाले शख्स ने खुद को लारेंस विश्नोई गैंग का सदस्य बताया। जिसके बाद घबराकर व्यापारी ने खड़खडी चौकी पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पीडि़त व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने फोन पर व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सतेंद्र को सौंप दी गई है।


More Stories
स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार सम्मेलन में आश्वासन के बाद भी मुख्यमंत्री के न आने पर, उत्तराखण्ड के सेनानी परिवार में आक्रोश
ओमकारानंद जूनियर हाई स्कूल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गजा विद्यालय में निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कपकोट में वीरा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित