हरिद्वार: रावली महदूद क्षेत्र में नाले में बह गई छह वर्षीय बच्ची की तलाश में जुटी पुलिस को मंगलवार को सफलता मिली। पुलिस ने बच्ची का शव रानीपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया। परिजनों ने शव की शिनाख्त विधिका (6 वर्ष) के रूप में की है।
जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को थाना सिडकुल पुलिस को सूचना मिली थी कि रावली महदूद में दो बच्चियां नाले में बह गई हैं। इनमें हिमानी (7 वर्ष) पुत्री सोहनपाल निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश को सुरक्षित बचा लिया गया था, जबकि उसकी साथी विधिका (6 वर्ष) पुत्री गौतम, निवासी ग्राम फरीदपुर, थाना कीरतपुर, जिला बिजनौर, हाल निवासी मनोज ठेकेदार का मकान, रावली महदूद, नाले के तेज बहाव में बह गई थी।
सूचना मिलते ही थाना सिडकुल पुलिस ने बच्ची की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस टीम लगातार नाले और आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश कर रही थी।
8 सितंबर 2026 को तलाश के दौरान बच्ची का शव रानीपुर क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त विधिका के रूप में की।
पुलिस ने बच्ची के शव को आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में दाखिल करा दिया है। पुलिस द्वारा पंचायतनामा सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि सोमवार देर शाम सिडकुल कोतवाली अंतर्गत रावली महदूद क्षेत्र में कृपाल स्कूल के पास रावली महदूद क्षेत्र में पुलिया के पास खेल रही दो बालिकाएं पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गयी थीं।
स्थानीय लोगों की मदद से एक सात वर्षीय बालिका को सकुशल बचा लिया गया। जबकि 6 वर्षीय दूसरी बालिका का कुछ पता नहीं लग पाया था जिसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा था।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में हुआ एक दिवसीय उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन
हरिद्वार: बृजवासी सामाजिक संस्था, BHEL हरिद्वार द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर वार्षिकोत्सव भव्य आयोजन
स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश- जितेन्द्र रघुवंशी