हरिद्वार: हरिद्वार में पॉलीथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बिक्री को लेकर मिल रही सूचनाओं के आधार पर प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा आज खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के सामने नानक चंद नामक व्यक्ति के आवास पर बने गोदाम पर पुलिस टीम के साथ बड़ी कार्यवाही करते हुए छापा मारा।
नगर निगम को काफ़ी समय से यह सूचना मिल रही थी कि, घाट क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में पॉलीथीन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक बेचने वाले छोटे-छोटे विक्रेताओं को खड़खड़ी के किसी गोदाम से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित प्लास्टिक की आपूर्ति की जा रही है। जिसके बाद प्रशासन की संयुक्त टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।
टीम ने यहां से 5000 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक की बड़ी खेप बरामद हुई। मौके से प्राप्त समस्त प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त करने के साथ ही प्रशासन द्वारा संबंधित व्यक्ति का ₹1,00,000 (एक लाख) का चालान भी किया गया।


More Stories
लायन्स क्लब मंदाकिनी का 19वां चार्टर नाइट एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
हरिद्वार: बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव तथा गणेश जी के उत्सव का हुआ आयोजन
कुंभ में श्रद्धालुओं के लिए मंदिरों की पैदल राह होगी सुगम, फुटपाथ निर्माण जारी