हरिद्वार: हरिद्वार के खन्ना नगर में हुए भाजपा नेताओं के बीच गोलीकांड में पुलिस के हाथ अभी तक कोई बड़ी कामयाबी नहीं लगी है।
फरार चल रहे 11 आरोपियों में से एक भी आरोपी को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पायी है। फरार आरोपियों में से मुख्य पांच आरोपियों के ऊपर इनाम घोषित करने के बाद अब पुलिस ने शिकंजा कंसते कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी करा दिए हैं। फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
खन्ना नगर गोलीकांड में फरार चल रहे भाजपा नेता विष्णु अरोड़ा सहित पांचों इनामी आरोपियों पर कानूनी शिकंजा और कस गया है।
एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत के निर्देश पर पुलिस ने विष्णु अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, लक्की भदौरिया, कुन्नू पहाड़ी और नोनी पेवल के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट ले लिए हैं।
खन्नानगर बवाल में 4 दिन पहले पुलिस कप्तान ने विष्णु अरोड़ा, श्रेय शास्त्री, लक्की भदौरिया, कुन्नू पहाड़ी और नोनी पेवल की गिरफ्तारी पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया था।
एसएसपी ने गैर जमानती वारंट लेने के आदेश दिए थे। जिस पर रेल चौकी प्रभारी प्रवीण रावत ने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने इन सभी आरोपियों के गैर जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।
जल्द ही गिरफ्तारी नहीं होती है तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई भी शुरू करने की तैयारी में है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


More Stories
गजा: राजकीय इंटर कॉलेज पोखरी व सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
उत्तरकाशी: महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में बौद्धिक संपदा अधिकार विषय पर व्याख्यान श्रृंखला के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन
पैठाणी: राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का शुभारंभ