हरिद्वार: न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता खेल महाकुंभ 2022 सलेमपुर, रौशनाबाद (इरा ई पब्लिक स्कूल) में 17 से 18 अक्टूबर 2022 तक चले खेल महाकुंभ में विष्णुलोक कॉलोनी के मेधावी बच्चे ने हिस्सा लिया।
समीर राणा पुत्र महेश कुमार राणा ने अंडर 17 लंबी कूद में दूसरा स्थान तथा भाला फेंक में तीसरा स्थान प्राप्त किया। रुद्रांश थापा पुत्र दुर्ग बहादुर थापा अंडर 14 ने लंबी कूद में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
अनुराग मौर्य पुत्र शिव नंदन ने भाला फेंक, लंबी कूद 600 मीटर दौड़ तथा आदित्य मौर्य पुत्र दीपक मौर्य ने लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ में प्रतिभगिता कर विष्णुलोक कॉलोनी का नाम रोशन किया।
विष्णुलोक कॉलोनी में एक से बढ़कर एक प्रतिभा छुपी है।सिर्फ उनको मौका मिलना चाहिए।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन