हरिद्वार: हरिद्वार के भूपतवाला में घर के बाहर खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर शराब के नशे में धुत्त युवकों ने पड़ोसी बुजुर्ग के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मुखिया गली भूपतवाला निवासी कमल वर्मा ने शिकायत देकर बताया कि 25 सितंबर को शराब के नशे में धुत्त कार सवार दो युवक उसकी गाड़ी हटाने को लेकर हॉर्न बजाने लगे।
उसके पिता बाहर गए तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौच की और गले से सोने की चेन छीनकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।


More Stories
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में, IPR जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ के छात्र छात्राओं ने शिविर के दूसरे दिन जाना श्रमदान का महत्व तथा साइबर सिक्योरिटी के गुर
महाविद्यालय अगरोड़ा में हुआ पंचम एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन