- पुलिस आत्महत्या के कारणों की कर रही है जांच
हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में गंगनहर कोतवाली रुड़की क्षेत्र के सुभाष नगर में एक कपड़ा व्यवसाई ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
आत्महत्या के पीछे गृह क्लेश बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर कॉलोनी निवासी सचिन त्यागी की पनियाला रोड पर कपड़े की दुकान है। गुरुवार की सुबह कपड़ा कारोबारी का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका हुआ मिला था। कारोबारी की पत्नी कुछ देर बाद जब कमरे में आई तो पति का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया।
मामले की सूचना गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन