हरिद्वार: कुमाऊँनी एकता समिति (रजि.) हरिद्वार की प्रबंध समिति की बैठक रविवार को समिति के सचिव ललित मोहन जोशी के आवास शिवालिक नगर में संपन्न हुई।
बैठक में आगामी कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समिति द्वारा अक्टूबर माह में नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर आयोजन के लिए सामुदायिक केंद्र, फेस-वन, शिवालिक नगर (शिव मंदिर के पास) को प्रस्तावित स्थल के रूप में चुना गया। शिविर की तिथि एवं समय तय करने के लिए समिति का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निशा बचखेती से मुलाकात करेगा। कार्यकारिणी सदस्यों ने शिविर की व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा करने का संकल्प लिया।
बैठक में देवेंद्र सिंह चौहान, ललित मोहन जोशी, दिनेश कांडपाल, मनीष पन्त, विपिन पुजारी, करुणेश जोशी, विनीता जोशी एवं निशा पुजारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।



More Stories
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित