हरिद्वार: जनपद हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित शांति भवन अपार्टमेंट में जूना अखाड़े के एक संत का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कनखल थाने के थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल के अनुसार, मृतक की पहचान 70 वर्षीय संत सुरेशानंद के रूप में हुई है। वह पिछले 5-6 महीनों से शांति भवन के एक फ्लैट में किराए पर रह रहे थे। सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फ्लैट के अंदर संत का शव फंदे से लटका हुआ है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का बाहरी गेट काटकर शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फिलहाल, घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस का कहना है कि संत की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों और फ्लैट के मालिक से पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि जूना अखाड़े से जुड़े संत सुरेशानंद की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी


More Stories
भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर में 128 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सेलुलर जेल में दी गईं यातनाएं अमानवीयता की पराकाष्ठा थीं- जितेन्द्र रघुवंशी
जेएनवी पौखाल में एआई व जेईई मार्गदर्शन सत्र का हुआ आयोजन