हरिद्वार: ज्वालापुर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है अभी 2-3 दिन के अंदर ही अंदर 3-4 साइकिले भी चोरी हो चुकी है और चोर सीसी कैमरे में भी कैद हो चुका है , इसी क्रम में चोरी के इरादे से घर में घुसे एक कबाड़ी को लोगों ने रंगे हाथों पकड़ा
हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में गोल गुरुद्वारा के निकट आदर्श नगर कॉलोनी में एक बंद मकान में चोरी की नियत से घुसे कबाड़ी को पड़ोसियों की जागरूकता से पकड़ने का मामला सामने आया है
जानकारी के अनुसार ज्वालापुर में सेंट मैरी स्कूल के पास गोल गुरुद्वारा के निकट एक मकान बंद था मकान मालिक अपने दूसरे मकान में गए हुए थे तभी आज लगभग 12:00 बजे करीब एक कबाड़ी चोरी की नियत से दीवार फांद कर अंदर चला गया ऐसे करते हुए पड़ोस के ही पड़ोसी एडवोकेट धर्मवीर की नजर उस पर पड़ गई उन्होंने तत्काल दूसरे पड़ोसियों को सूचित कर इसकी सूचना दी मौके पर सभी पड़ोसियों ने उस चोर कबाड़ी को पकड़ लिया तब तक चोर मकान से पानी की टोटियाँ निकाल चुका था और भी सामान चोरी करने के लिए एकत्रित कर रहा था हालांकि घर में घुसते समय चोट लगने से उसके हाथ भी चोटिल हो गया
घटना की जानकारी स्थानीय पार्षद अनुज सिंह को दी जो उस समय बाहर थे उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है और अब पुलिस का कहना है कि आगे की कार्यवाही की जाएगी
चोरी की बढ़ती वारदातों से बचने के लिए हम सभी को सजगता से और अलर्ट रहना होगा और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को या अनावश्यक रूप से घर के आसपास घूमते व्यक्ति को देखकर उसके वहां होने का कारण भी पूछना चाहिए इसी तरह से हम चोरी की घटनाओं को रोक सकते हैं



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन