हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में ज्वालापुर पुलिस को विगत कुछ दिनों से ज्वालापुर क्षेत्र के होटल विशेष रूप से नानवेज के रेस्टोरेंट में शराब पीने-पिलाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी,
जिस पर एक्शन मोड पर आते हुए पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा ज्वालापुर क्षेत्र में इस प्रकार के व्यक्तियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिस पर कार्यवाही करते हुए वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रशान्त बहुगुणा के नेतृत्व में टीम बनाकर होटल मालिकों व पीने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, कार्यवाही में 13 व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान की कार्यवाही तथा एक व्यक्ति सुल्तान आले पुत्र आमिर आले निवासी लाल मंदिर कोतवाली ज्वालापुर को धारा 60/ 68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत गिरफ्तार कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
ज्वालापुर कोतवाली इंचार्ज महेश जोशी ने बताया कि होटल और रेस्टोरेंट पर अवैध रूप से शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ चलाया जा रहा है यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन